हस्तशिल्पियों के व्यापार व्यवसाय के लिए आरक्षित जमीन को किया गया अतिक्रमण मुक्त

Date:

Share post:

निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्यवाही

कोरबा -: जिला प्रशासन ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बड़ी कार्यवाही की है। कोरबा शहर में शबरी एंपोरियम के पास हस्त शिल्पियों के व्यापार व्यवसाय के आबंटित जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तोड़कर हटा दिया गया है। निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की। अधिकारियों ने कहा कि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

एसडीएम कोरबा सीमा पात्रे  ने बताया की कोरबा प.ह.नं.16 स्थित शासकीय भूमि ख.नं. 235/1 में से 4800 वर्गफीट भूमि को हस्त शिल्पियों के लिए भवन निर्माण एवं विपणन व्यवस्था हेतु शो-रूम निर्माण हेतु आबंटित किया गया है। जिसमें हस्तशिल्पियों की सामग्री विक्रय करने हेतु शबरी एम्पोरियम की स्थापना कर संचालित की गयी है। तथा शेष रिक्त भूमि में क्षेत्र के शिल्पियों हेतु सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु आरक्षित रखा गया है। जिसमें सुखसागर निर्मलकर पार्षद वार्ड क्रमांक 21 के द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2022 से अवैध निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। अवैध कब्जा हटाने के संबंध में निर्माण कार्य के ठेकेदार अभिषेक सिंह को नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था। किन्तु ठेकेदार द्वारा पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था, जिसे आज अवैध निर्माण को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...