हाजीपुर में बस हादसा, दो लोगों की मौत, दर्जन भर घायल, छठ में घर लौट रहे थे मजदूर

Date:

Share post:

यह हादसा हाजीपुर के दिग्घी फ्लाईओवर पर हुआ है. सुबह के करीब तीन से चार बजे का वक्त था जब बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हुई.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह हादसा हाजीपुर के दिग्घी फ्लाईओवर पर हुआ है. सुबह के करीब तीन से चार बजे के बीच बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हुई जिसके बाद हड़कंप मच गया. बस और ट्रक में टक्कर के बाद आसपास के लोग जुट गए. बस में मजदूर सवार थे जो छठ पूजा पर अपने घर लौट रहे थे.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अल सुबह अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है. घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. बस में ज्यादातर मजदूर सही वार थे.

बस के आगे का परखच्चा उड़ा

बस पटना के बिहटा राइस मिल से मजदूरों को लेकर बगहा के लिए निकली थी. हाजीपुर पहुंचने के बाद दिग्घी फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का परखच्चा उड़ गया. सभी मजदूर राइस मिल से छुट्टी पर छठ पर्व में शामिल होने के लिए अपने घर लौट रहे थे.

इधर, घटना को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष सदर के अश्मित कुमार ने बताया कि पटना के बिहटा राइस मिल से मजदूरों को लेकर बस आ रही थी. दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए हाजीपुर और पटना भेजा गया है. फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस और ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है. बचे हुए मजदूर और कुछ यात्रियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है जहां खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी.

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...