हाथियों का तांडव: कोरबा में महिला की कुचलकर मौत, एक सप्ताह में तीन लोगों की गई जान; ग्रामीणों में दहशत…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/(प्रकाश साहू की रिपोर्ट):कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना बताई जा रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ताजा घटना कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंझरा की है। यहां तड़के सुबह गांव से लगे जंगल में शौच के लिए गए पति-पत्नी पर एक दंतैल हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी को देखते ही पति जान बचाकर भाग निकला, लेकिन हाथी ने महिला कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मीना बाई के रूप में हुई है, जो रामकुमार की पत्नी थी। शौच कर वापस लौटते समय दोनों का हाथी से आमना-सामना हुआ था।

24 घंटे पहले चैतमा वन परिक्षेत्र में भी हाथी के हमले की घटना सामने आई थी। जहां पति-पत्नी घर के आंगन में सो रहे थे। इस दौरान हाथी ने हमला कर पत्नी को पटककर मार डाला और पति खाट के नीचे छुपकर अपना जान बचाया था। वहीं, करीब पांच दिन पहले बिलासपुर रेंज में भी एक महिला को हाथी ने मार डाला था। बताया जा रहा है कि वही दंतैल हाथी झुंड से बिछड़कर बिलासपुर रेंज से होते हुए कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में पहुंचा है और लगातार मानव-आवास के करीब घूम रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कटघोरा के डीएफओ निशांत झा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। मृतका के परिजनों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। साथ ही, दंतैल हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...