हेल्थ टिप्स:-सर्दी के मौसम में खजूर खाने के 5 फायदे, कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान

Date:

Share post:

हेल्थ टिप्स:-सर्दी का मौसम आते ही बाजार में खजूर की मांग एकदम से तेज हो जाती है। दरअसल खजूर में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से ठंड के मौसम में यह खूब खाया जाता है। खजूर न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखने का काम करता है, बल्कि इसे डाइट में शामिल करने से कई बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। दरअसल, खजूर को न्यूट्रिएंट्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का खजाना कहा जाता है। रात के समय में दूध के साथ खजूर खाने से भी शरीर को बहुत फायदा होता है। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में खजूर हमारी सेहत के लिए कितना फायद मंद होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल

बैड कोलेस्ट्रोल हार्ट डिसीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों को ट्रिगर करता है। खजूर में पाए जाने वाला फाइबर इस बैड कोलेस्ट्रोल को खत्म करने का काम करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हाई बीपी

हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी सर्दियों में अपनी डेली डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। खजूर में पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए बड़े कारगर माने जाते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना करीब चार खजूर का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज

डायबिटीज के रोगियों के लिए खजूर एक बेहतरीन चीज मानी जाती है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद बनाता है। डायबिटीज के रोगियों को रिफाइनरी शुगर से दूर रहना चाहिए और खजूर का सीजन आते ही इसे खाना शुरू कर देना चाहिए।

एनीमिया

खजूर एनीमिया की बीमारी को दूर करने में भी कारगर माना जाता है। एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है। खजूर शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है, जो शरीर में खून बनाने का काम करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

सर्दी

ठंड का मौसम आते ही लोगों को सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या सताने लगती है। सर्दियों में खजूर खाने से शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए खजूर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवा या घरेलू नुस्खे के रूप में भी किया जाता है। सर्दी के मौसम में आपको रोजाना करीब चार खजूर खाने चाहिए। आप खजूर को दूध में उबालकर भी उसका सेवन कर सकते हैं

      Related articles

      बेलतरा विधायक को ‘सेवा सदन’ का नाम बदलकर ‘मेवा सदन’ रख लेना चाहिए – अंकित गौरहा

      शुभ संकेत/बिलासपुर :- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय को दिए गए ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर सियासत...

      मालखरौदा सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों की लड़ी सजाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

       मालखरौदा। 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मालखरौदा में सेवा संकल्प...

      सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में विराजे गणपति बप्पा, माता पार्वती जी और भगवान शंकर जी

       सेंदुरस, जिला सक्ती। ग्राम पंचायत सेंदुरस में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और...

      17 वर्षीय मोहम्मद जावेद लापता, 

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा,:- (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) कोरबा। बांकी मोंगरा क्षेत्र से 17 वर्षीय मोहम्मद जावेद पिता शौकत...