04 जून मतगणना दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 दिन मंगलवार को संबंधित मतगणना क्षेत्रों में स्थित सभी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल, बार, क्लब आदि को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर श्री वसंत ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 04 जून मतगणना दिवस को षुष्क दिवस घोषित करते हुए कोरबा नगर निगम क्षेत्र में स्थित मतगणना स्थल आईटी कॉलेज क्षेत्र के देशी/विदेशी/कम्पोजिट/प्रीमियम/एफएल-3,3ए को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु आदेषित किया है। देशी मदिरा दुकान अंतर्गत तुलसीनगर वार्ड, आईटीआई रामपुर, कोरबा, दादर, लालघाट, रूमगरा, मुड़ापार, सर्वमंगला, लाटा, गोपालपुर, गेवर, बांकीमोंगरा, भैरोताल शामिल हैं। इसी प्रकार विदेशी दुकान अंतर्गत टीपी नगर, निहारिका, कोरबा, लालघाट, मुड़ापार, लाटा, गोपालपुर, गेवरा, बांकीमोंगरा, सर्वमंगला, प्रीमियम निहारिका तथा होटल बार अंतर्गत रिशु बार कोसाबाड़ी, सेंटरपॉइंट टीपी नगर, सत्कार कोरबा, रितुराज जमनीपाली, वन नाइट क्लब टीपी नगर सम्मिलित हैं।
शेष अन्य दुकानें (06 देशी मदिरा दुकान क्रमशः रजगामार, उमरैली, पाली, हरदीबाजार, कटघोरा, दीपका 07 विदेशी मदिरा दुकान रजगामार, बरपाली, पाली, हरदीबाजार, कटघारा, दीपका, पसान एवं 01 एफएल 3 होटल बार अंजनी दीपका बार) को खुली रखने की अनुमति प्रदान की गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...