09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

Date:

Share post:

नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु दिशा निर्देश जारी

कोरबा -: नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा डी.एल. कटकवार द्वारा मोटर दुघर्टना दावा प्रकरणों के राजीनामा हेतु बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक/अधिवक्तागणों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में बीमा कंपनी के अधिकारी खगेश कुमार साहू, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी, सुधा दुबे एवं किरण न्यू इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा, बीमा कंपनी के अधिवक्ता संतोष मोदी, संजय जायसवाल, सी.बी. राठौर, महेन्द्र अग्रवाल, संतू प्रसाद साहू, राजकुमार यादव, श्रेष गुप्ता, सुमन तिवारी, सुनील यादव, राधा साहू, एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित हुए। बीमा कंपनी के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही पक्षकारों के साथ राजीनामा के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण किए जाने हेतु प्री सिटिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त समस्त बैठक में श्रीमती शीतल निकुंज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल थी। नेशनल लोक अदालत में उक्त मामलों के साथ ही विद्युत, बिजली बिल संबंधी मामलों को भी शामिल किया जाएगा। इस सम्बंध में 09 अगस्त 2023 को सायं 05 बजे बैंक, नगर पालिका निगम, दूरसंचार विभाग के अधिकारियों व अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...