1अप्रैल को नहीं आएगी महतारी वंदन योजना की राशि,यह कारण आया सामने..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए हर महीने मिलने हैं। इस योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को मिलने की बात सरकार ने कही थी लेकिन यह राशि 1 अप्रैल को नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने इसका कारण, वित्तीय वर्ष खत्म होना बताया है।

मार्च में ही इस योजना की शुरुआत हुई थी। अब रुपए देने की तारीख में बदलाव किया गया है। शनिवार को जब रायपुर के कांदुल में CM साय भाजपा के विजय बूथ अभियान में शामिल हुए तब उन्होंने इसकी जानकारी दी।

सीएम ने कहा कि हमने महतारी वंदन योजना के तहत 1 अप्रैल को महिलाओं को राशि जारी करने का वादा किया था। मगर अब ये 1 अप्रैल को नहीं हो पाएगा। क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है, तो 1 अप्रैल को छुट्‌टी का दिन होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 2 और 3 तारीख को पैसे जारी कर दिए जाएंगे जो महिलाओं के खाते में आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “विजय बूथ अभियान” का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है. उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लहराया।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...