11 फरवरी को जिले में नेशनल लोक अदालत, राजीनामा से मुकदमे सुलझाने की पहल

Date:

Share post:

रामपुर में छात्र-छात्राओं के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता शिविर

कोरबा -: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष, जिला न्यायाधीश डीएल कटकवार ने कहा है कि 11 फरवरी को कोरबा एवं जिले के अन्य न्यायालयों में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में पक्षकार आपसी राजीनामा योग्य मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटारा कर सकते हैं।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्ल्यूडी रामपुर, कोरबा में विधिक जागरूकता शिविर के दौरान व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरीश चंद्र मिश्र ने उक्त जानकारी दी। मिश्र ने जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल श्रम शिक्षा का अधिकार, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण, टोनही प्रताड़ना, गुड टच-बैड टच एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा की विधिक सेवा संबंधी अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालक हो या बालिका, कानून में सबको शिक्षा का समान अधिकार मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में न्याय से वंचित ना रहे, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण निःशुल्क अधिवक्ताओं की सेवा उपलब्ध कराता है। वर्तमान में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के द्वारा जिला मुख्यालय स्तर के आपराधिक मामलों की पैरवी की जा रही है।
नेशनल लोक अदालत के संबंध में मिश्र ने आगे बताया कि पक्षकार राजीनामा योग्य प्रकरणों में समझौता करने के लिए अपना आवेदन संबंधित न्यायालय में दे सकते हैं। न्यायालय की ओर से पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस या समन जारी किया जाता है। राजीनामा होने से दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण बनता है और मन की कटुता खत्म होती है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शीतल निकुंज ने बताया कि रामपुर में आयोजित उक्त जागरूकता शिविर में पैरालीगल वालंटियर रविशंकर ने पंपलेट का वितरण किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...