11 हजार ज्योति कलशों से जगमगाया माँ सर्वमंगला मंदिर, माईं के दर्शन करने उमड़ रहे श्रद्धालु…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सोमवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक घट स्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 11 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए, जिनकी रोशनी से पूरा परिसर भक्ति और आस्था से आलोकित हो उठा।

राजपुरोहित नमन पांडे ने बताया कि नवरात्रि की स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का क्रम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि माता सर्वमंगला सबकी मनोकामनाएँ पूरी करती हैं, यही कारण है कि हर साल दूर-दूर से श्रद्धालु यहां अपनी अटूट आस्था लेकर पहुंचते हैं।

इस मौके पर प्रसिद्ध कथा वाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने माता रानी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वहीं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन समिति ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया।नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में भव्य सजावट की गई है और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...