12 फरवरी को रायपुर में कांग्रेस की महापंचायत, बांकीमोंगरा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट) -: आगामी 12 फरवरी को रायपुर में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महापंचायत सभा को लेकर आज बांकीमोंगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान महापंचायत के उद्देश्य, संगठनात्मक रणनीति तथा जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से विवेचन किया गया।
इस अवसर पर कोरबा ज़िला सहप्रभारी पुष्पेन्द्र साहू, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह, राकेश पंकज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आज़ाद, महासचिव भरत मिश्रा, विवेक श्रीवास, बालेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, सोनू कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कुणाल आज़ाद सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नेताओं ने बताया कि रायपुर में होने वाली महापंचायत सभा में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया।
इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को संवैधानिक मूल्यों के साथ नेतृत्व के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय पदाधिकारी (NOB) कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे उन्हें संविधान के सिद्धांतों पर आधारित प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकें।
नेताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति संवेदनशील बनाते हुए सक्रिय नेतृत्व के रूप में आगे लाना है। इससे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!