12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने सीटू जिला समिति ने झोकी ताकत:- अनूपपुर।

Date:

Share post:

अनूपपुर। सीटू नेताओं ने ताबड़तोड़ मीटिंगें कर कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। उक्त आशय की जानकारी सीटू जिला समिति अनूपपुर, के महासचिव कामरेड इन्द्र पति सिंह ने देते हुए बताया कि कोयला मजदूर संगठनों के नेतृत्व कारी साथियो ने 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय आम हड़ताल की तैयारी में जगह जगह मीटिंग एवं सभाएं की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। उन्होंने यह दावा गुरुवार को हड़ताल की तैयारियों को लेकर विभिन्न एसोसिएशन के नेतृत्व कारी साथियों को अपील पत्र देते हुए एवं हड़ताल को सफल बनाने में श्रमिकों की रूझान को देखते हुए किया है। उन्होंने जगह जगह श्रमिकों से सहयोग की अपील करते हुए हड़ताल को सफल बनाने का अपील किया। नेतृत्वकारी साथियों ने कोयला कंपनियों के स्थाई वा ठेका मजदूरों से गेट मीटिंग की एवं संबोधित करते हुए हड़ताल को सफल बनाने का अपील किया। इस अभियान में जमुना कोतमा क्षेत्र, आमाडाड ओ सी एम, बरतराई,9/10/खदान, नारायण खदान,जे एम एस प्राईवेट कोल माइंस बसखला में गेट मीटिंग की गई। इस अभियान में एच एम एस के कौशला धीश ,कौशलेंद्र तिवारी रामाधार केवट,एटक के कामरेड प्रमोद खंडई मुबारक अली, इंटक के मोहन पाव, रमेश कुशवाहा, इकरार, कोयला श्रमिक संघ सीटू से कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड उत्तम तिवारी कामरेड तेजभान पांडेय कामरेड सुखदयाल, कामरेड रघुबर, कामरेड प्रदीप मिश्रा, एवं महासचिव कामरेड इंद्रपति सिंह सहित आदि मजदूर नेता शामिल रहे।

Related articles

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...