यह बांकी मोंगरा नगर के लिए सामाजिक एकता का मिशाल बनने जा रहा है।
बांकीमोंगरा -: आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बांकी मोंगरा के सभी संगठन के लोगों ने मिलकर एक साथ एक ही जगह पर ध्वजारोहण करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है जो बांकी मोंगरा नगर के लिए सामाजिक एकता का मिशाल बनने जा रहा है।
बांकी मोंगरा मुख्य चौक के आस पास अलग अलग संगठन के लोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग अलग ध्वजारोहण किया जाता रहा है, किन्तु इस बार ऐसा नही होगा। इस वर्ष का स्वन्त्रता दिवस बांकी मोंगरा के लिए एक इतिहास बनने जा रहा है क्योंकि बांकी मोंगरा में सारे संगठन के लोगों ने मिलकर मुख्य चौक पर एक ही मंच पर सम्मिलित होकर एक साथ एक विशाल ध्वजारोहण कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें कोई मुख्य अतिथि नही होगा सभी लोग मिलकर ध्वजारोहण करेंगे।जिससे समाज मे भेदभाव की समाप्ति होगी और राष्ट्रीय एकता का मिशाल बनेगा।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालय बैंड बाजे के साथ 100-100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर मुख्य चौक पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।ध्वजारोहण के पश्चात सभी संगठन के लोंगो के सहयोग से खिचड़ी भोग एव प्रसाद की ब्यवस्था की गई है। उपरोक्त सभी कार्यक्रमो की वीडियोग्राफी आधुनिक ड्रोन से की जाएगी।
ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से हमारा बांकी पूरे राष्ट्र के लिए एक मिशाल बनेगा।
इस कार्यक्रम में लगभग दस हजार लोगों की उपस्थिति की उम्मीद है। आप सभी से भी निवेदन है कि आप अपने पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भागीदारी का गौरव प्राप्त करें।


