15 नवम्बर बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा एकलव्य विद्यालय अनूपपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम

Date:

Share post:

  • अनूपपुर 14 नवम्बर 2025/ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर 2025 को शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रमों को सीधे प्रसारण के माध्यम से आमजन को देखने एवं सुनने के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...