150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

Date:

Share post:

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश

शुभ संकेत/बांकी मोंगरा:-(विनोद साहू की रिपोर्ट) राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व छात्र, शिक्षकगण, विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और एक स्वर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर नजर आया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्व तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन गर्ग ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सामूहिक गायन जैसे आयोजन लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं। ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़ी एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक विरासत है।

उन्होंने कहा कि देशभर में एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गायन नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से परिचित कराने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम में पवन गर्ग, विष्णु पटेल, लक्ष्मी शर्मा, रविंदर अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, निशांत झा, प्रणय मिश्रा सहित विद्यालय परिवार, पूर्व छात्र एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सामूहिक गायन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

      Related articles

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

       माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...

      बांकीमोंगरा की बिजली व्यवस्था को मिली मजबूती, 3 की जगह लगा 5 MVA का ट्रांसफार्मर

      बढ़ते विद्युत लोड के बीच क्षमता बढ़ाने की पहल, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के प्रयास से...