कोरबा -: कोरबा कल दिनांक 16 फरवरी गुरुवार को दोपहर 2:30 से भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मोर आवास , मोर अधिकार के तहत जन जागरण अभियान का शुभारंभ बांकीमोंगरा के मुख्य चौक से की जाएगी । जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । आपको बता दे इस कार्यक्रम में कोरबा जिले के साथ साथ अन्य जिले व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण शामिल हो सकते हैं।
16 फरवरी को होगा बांकीमोंगरा में मोर आवास , मोर अधिकार के तहत जन जागरण अभियान का शुभारंभ
Date:


