23 जनवरी को पी.एम.श्री सेजेस, बांकीमोंगरा में वार्षिकोत्सव समारोह

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: पी.एम.श्री सेजेस, बांकीमोंगरा में सत्र 2025–26 के अंतर्गत शालेय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन शुक्रवार, 23 जनवरी को विद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि माननीय प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा) होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अजीत कैवर्त करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी कुमारी झा, पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, विद्यालय सांसद प्रतिनिधि मोहन लदेर तथा विद्यालय विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10.30 बजे से विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन स्थल पी.एम.श्री सेजेस, बांकीमोंगरा रहेगा।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...