24 शवों का होगा सामूहिक दाह संस्कार….एक को दफनाने के लिए परिवार को सौंपा जाएगा

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश:-महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक निजी बस में आग लगने से जलकर मरे 25 लोगों में से 24 का सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि चूंकि शनिवार तड़के बस में आग लगने के बाद अधिकांश पीड़ित इतने जल गए थे कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए उनके परिवारों को उनके डीएनए परीक्षण के बजाय शवों के सामूहिक दाह संस्कार के लिए मनाने के प्रयास किए गए।

सूत्रों के अनुसार, डीएनए परीक्षण एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में कई दिन लग सकते हैं। बुलढाणा के कलेक्टर एच पी तुम्मोड ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज 24 शवों का सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा और इसकी तैयारी चल रही है। इसके अलावा, एक मृतक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नागपुर-मुंबई ‘समृद्धि एक्सप्रेसवे’ पर शनिवार देर रात करीब 1.30 बजे डिवाइडर से टकराने के बाद निजी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी।

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...