26 जनवरी को डाॅ0 विनय जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

Date:

Share post:

गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियों का होगा प्रदर्शन

कोरबा -: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मनेन्द्रगढ़ विधायक डाॅ. विनय जायसवाल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर संजीव झा द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश विभागों को दिया गया है।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह फुटबाॅल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा में आयोजित होगा। 26 जनवरी को प्रातः 08ः58 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 08ः59 को मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन, प्रातः 09ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन पश्चात् प्रातः 09ः25 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रातः 10ः10 बजे विभागीय झांकी प्रदर्शन, प्रातः 10ः35 प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित होंगे एवं प्रातः 10ः45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
विभागीय झांकियों में जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, के्रडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनटीपीसी कोरबा, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कोरबा पूर्व और एसईसीएल कोरबा की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...