5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

Date:

Share post:

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन लोन वर्राटू तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं बात कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा छग. शासन की पुनर्वास नीति तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना एवं अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार खाेले जा रहे सुरक्षा कैंप से बढ़ते दबाव के फलस्वरूप बुधवार काे दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय में 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें पांच महिला के साथ एक पुरुष नक्सली शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमत्मसमर्पित नक्सलियाें में 1. बुरगुम पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर हुंगा उर्फ हरेन्द्र कुमार माड़वी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 2. बुरगुम पंचायत मिलिशिया सदस्य आयते मुचाकी निवासी बुरगुम बोज्जापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 3. बुरगुम पंचायत सीएनएम सदस्य शांति उर्फ जिम्मे कोर्राम निवासी बुरगुम पुजारीपाल थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 4. बुरगुम डीएकेएमएस सदस्य हुंगी सोड़ी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 5. बुरगुम पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष हिड़मे मरकाम निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, 6. बुरगुम पंचायत केएएमएस सदस्य जोगी सोड़ी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चलाई जा रही आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25 हजार की सहायता राशि दी जा रही है। इसके साथ ही बाकी अन्य सुविधाओं के अलावे हर महीने 10 हजार की आर्थिक मदद आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिल रही है। उन्हाेने बतया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को तीन वर्ष तक मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा के साथ स्किल डवलपेंट, के साथ कृषि योग्य भूमि भी दी जा रही है।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...