72 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , मृतिका के प्रेमी ने ही कि थी हत्या

Date:

Share post:

कुसमुंडा(अजय कुमार चौहान की रिपोर्ट) -: कोरबा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.06.2024 को सूचक जीवन लाल कोटवार ग्राम अमगांव का थाना में सूचना दिया कि एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष का शव अधजले हालत में सोनदरहा नाला में पड़ा है कि सूचना पर सूचना तस्दीक की गई तथा शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पीएम हेतु भेजा गया था
पंचयतनामा कार्यवाही के दौरान प्रथम द्रष्टया मामला हत्या का होना प्रतीत हो रहा था महिला अज्ञात थी जिसकी पहचान कराना एक चुनौती पूर्ण कार्य था कि हालात से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अज्ञात महिला के संबंध में पतासाजी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये । तथा मामले की गुत्थी को सुलझाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया उनके द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले में मृतिका की पहचान कार्यवाही हेतु लगातार प्रयास किया गया । जो ग्राम सेमरा के तेरस राम कश्यप एवं दशरथ कश्यप ने महिला की शिनाख्त कर अपने बहन राम कुमारी कश्यप के रुप में किये महिला की शिनाख्त होने के उपरांत शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा गला दबाकर हत्या करना लेख किये शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।
विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतिका का विगत 3-4 वर्षो से मनबोध भारद्वाज निवासी बोकरा मुड़ा के साथ प्रेम संबंध चल रहा था । मनबोध अपना घर छोड़कर मृतिका के साथ ही रहता था जो दिनांक 08.06.2024 को मृतिका को लेकर कटघोरा कोरबा तरफ आया था जानकारी प्राप्त होने पर संदेही मनबोध भारद्वाज की तलाश की गई । जो मड़वा पावर प्लांट में मिला जिसे तलब कर लाकर पूछताछ करने पर पहले तो इधर उधर की बातें कर पुलिस को गुमराह करते रहा कि हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया और बताया कि विगत 04-05 वर्षों से वह राम कुमारी कश्यप से प्रेम करता रहा है  और उसी के साथ रहता था चूंकि मनबोध पहले से शादीशुदा था तथा उसकी पत्नि का कुछ साल पहले मृत्यू हो गई है घर में बच्चे हैं जो मृतिका इस पर दबाव बनाती थी कि तुम यहीं रहो घर जाने की आवश्यता नही है जिससे आरोपी काफी खिन्न होकर रामकुमारी की हत्या करने योजना बनाने लगा । इसी कड़ी में दिनांक 08.06.2024 को अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्र. सीजी 11 एजी 4175 में राम कुमारी को बैठाकर कटघोरा तरफ लेकर जा रहा था कि सर्वमंगला शराब भट्ठी से शराब लेकर वापस हो गया और रास्ते में घटनास्थल के पास बैठकर दोनो ने शराब पी और वहीं पर दोनो के बीच विवाद हो गया तब गुस्से में आकर मृतिका के गमछा से ही राम कुमारी का गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा मृतिका पहने हुए सोने चांदी के आभूषण निकाल कर एवं उसका मोबाईल लेकर चला गया व मृतिका के पहचान को छिपाने के लिये अपने मोटर सायकल से पेट्रोल निकालकर शव को जलाया था बताया कि आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्र. सीजी 11 एजी 4175 घटना में प्रयुक्त गमछा मृतिका के सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाईल को जप्त किया गया ।
संपूर्ण विवेचना उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिस न्यायालय पेश किया जा रहा है ।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, स.उ.नि. रफिक खान, सउनि राकेश गुप्ता, प्र.आर. 327 झाडूराम साहू, म.प्र.आर. 232 किरण केरकेट्टा, आर. 507 अमर दिवाकर, आरक्षक 616 महेन्द्र चन्द्रा, आरक्षक 486 धीरज पटेल, आरक्षक 852 लेखराम धीरहे व आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की मुख्य भूमिका रही ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...