7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिर मिलेगा सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा? फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट

Date:

Share post:

देश:-महंगाई भत्ता (DA) में हुए इजाफे के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का इंतजार है।

लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। अब खबर है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने का विचार कर रही है. हाल ही में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा है। केंद्रीय कर्मचारियों को अब 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA) मिलता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़ सकती है, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर विचार चल रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।फिटमेंट फैक्टर केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी तय करने का एक पैमाना है।

सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा

अगर फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल जाती है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी होगी. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले साल केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है. फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मिल रहा है. वर्तमान फिटमेंट फैक्टर दर के अनुसार, एक सरकारी कर्मचारी का वेतन 18,000 रुपये X 2.57 = 46,260 रुपये है।

अगर केंद्र फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी की मांग को 3.68 गुना करने की मंजूरी देता है, तो सरकारी कर्मचारी का वेतन 26,000 रुपये X 3.68 = 95,680 रुपये होगा. अगर सरकार 3 गुना फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी को स्वीकार करती है, तो एक कर्मचारी का वेतन 21,000 X 3 = 63,000 रुपये होगा. इसका मतलब है कि डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है।

सितंबर में बढ़ा था DA

सितंबर 2022 में, केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी. सरकार ने महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. इस फैसले से केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ है।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...