लखमा की गिरफ्तारी पर PCC चीफ बैज का बयान, कहा – प्रदेश में अब जो भी भ्रष्टाचार पर सवाल करेगा उसे मार दिया जाएगा या जेल भेज दिया जाएगा

Date:

Share post:

रायपुर. कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. बैज ने लिखा है कि कवासी लखमा की ED द्वारा गिरफ़्तारी पूरी तरह द्वेषपूर्ण है. प्रदेश में अब जो भी भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा करेगा उसे या तो स्व. पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तरह मार दिया जाएगा या फिर कवासी लखमा की तरह जेल भेज दिया जाएगा.

बैज ने आगे लिखा है कि लखमा को विधानसभा में सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने की सजा दी जा रही है. जिस दिन उन्होंने विधानसभा में सवाल पूछा, उसके दूसरे ही दिन लखमा के यहां ED ने रेड मार दी थी. भाजपा ED और CBI के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है और इनके दम पर देश में राज करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के हमारे पूर्वजों ने हमें डरना नहीं सिखाया. हम जनता के लिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ते रहेंगे.

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...