रायपुर : पांच सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 14.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

Date:

Share post:

रायपुर

 

छत्तीसगढ़ शासन ने बस्तर जिले की पांच सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 14 करोड़ 34 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम झारतराई के समीप इन्द्रावती नदी के दांयी तट पर तटरक्षण निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 23 हजार, ग्राम बालेंगा के समीप मारकण्डी नदी के बांयी तट पर तटरक्षण निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 23 हजार रूपए भी शामिल है। इसी प्रकार ग्राम गुनपुर के समीप नारंगी नदी पर दांया ओर तटरक्षण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। ग्राम कोटगढ़ मंदिर एनीकट कम, काजवे कोटगढ़ नाला पर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 71 हजार रूपए और तारागांव जलाशय बांध के ऊपर मिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर कार्य एवं नहर लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 74 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...