बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Date:

Share post:

बीजापुर. नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जंगलों में आज नक्सलियों के उपस्थिति की खबर मिलने के बाद से सुरक्षा बल सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई है. नक्सलियों को खोज कर उनका खात्मा करने डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 229 बटालियन की संयुक्त टीम सुबह 9 बजे से जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है. सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है.

बता दें, सुबह से अब तक कई बार रुक-रुक कर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. इसमें खबर सामने आई है कि जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. हालांकि एनकाउंटर की अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. सर्च अभियान पूरी होने के बाद ही मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आएगी.

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...