CG MURDER : पति ने की पत्नी की हत्या, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है पूरा मामला..!!

Date:

Share post:

बिलासपुर :-  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी है, ये पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका का हैं जहां पति-पत्नी के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। धनवार मोहल्ला निवासी और उनके पति मैकू धनवार के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैकू ने अपनी पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली है। पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद आरोपी मैकू 10 माह की गोद ली हुई बच्ची को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...