CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 6 नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगी रोक, चुनाव आयोग ने अयोग्‍य किया घोषित….

Date:

Share post:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके छह नेताओं को चुनाव आयोग ने अयोग्‍य घोषित कर दिया है। इस संबंध में राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन नेताओं पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाया गया है।

चुनाव आयोग की तरफ से जिन 6 लोगों को अयोग्‍य घोषित किया गया है उनमें दो विधानसभा और चार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें गुलाब टंडन और रवि दास कोसले ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हीरा नंद नागवानी, मोहम्‍मद इमरान खान, नूरी खान और राजेश ध्रुव ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

निर्वाचन व्‍यय जमा न करने के कारण कार्रवाई –

चुनाव आयोग ने इन नेताओं पर कार्रवाई निर्वाचन व्‍यय सही तरीके से जमा नहीं करने के कारण की है। इसके चलते इन्हें तीन साल तक चुनाव में भाग लेने से रोक दिया गया है। इस निर्णय से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, और यह मामला छत्तीसगढ़ की चुनावी राजनीति में एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...