ग्राम सुराकछार बस्ती में आयोजित जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: ग्राम सुराकछार बस्ती में आयोजित जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता 2025 सफलतापूर्वक समापन  हुआ। युवा विकास समिति के योजनापूर्ण संचालन व ग्रामवासियों के सहयोग से कबड्डी का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि नरेंद्र देवांगन जी, कौशल देवांगन जी तथा ग्राम विकास समिति सुराकछार के वरिष्ठ गणमान्य सदस्यगण व युवा विकास समिति सुराकछार के युवा सदस्यगण सम्मिलित हो अपने हाथों से विजेता टीम को स्मृतिचिन्ह व पुरुस्कार राशि प्रदान किए।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवगांव और कोलिहामुड़ा के बीच खेला गया है, जिसमें देवगांव कि टीम ने टॉस जीतकर च्वाइस ग्राउंड का फैसला लिया। जहां कोलिहामुड़ा के टीम को 3-पाइंट अंतर के हार से उपविजेता तथा देवगांव की टीम को विजेता घोषित किया गया। देखने वाली बात ये थी कि दोनों ही टीमें मध्यांतर तक बराबर अंक अर्जित किए हुए थे, लेकिन खेल का पलड़ा मध्यांतर के बाद बदली और अंक का पलड़ा देवगांव टीम की भारी हुई। तृतीय पुरस्कार एवं चतुर्थ पुरस्कार को अंक के अंतर के आधार पर निर्धारित किया गया, जो सेमीफाइनल में खेले गए मैच के जीत के अंतर पर निर्धारित था।

कबड्डी के इस प्रतियोगिता में विजेता टीम देवगांव रही, जिसे प्रथम पुरस्कार में शील्ड व 8051/- नगद राशि प्रदान किया गया। तथा द्वितीय स्थान पर कोलिहामुड़ा टीम रही, जिसे शील्ड व 4051/- नगद राशि प्रदान किया गया। तृतीय स्थान पर बालको की टीम रही जिसे शील्ड व 3051/- नगद राशि प्रदान किया गया। चतुर्थ स्थान पर कुरूपारा टीम रही जिसे शील्ड व 1051/- नगद राशि प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट रेडर के पुरुस्कार से देवगांव टीम के खिलाड़ी, बेस्ट टेकल बालको टीम के खिलाड़ी तथा बेस्ट आलराउंडर कोलिहामुड़ा के खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...