बलरामपुर : जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी hai

Date:

Share post:

बलरामपुर

 

जनसंपर्क विभाग द्वारा तातापानी महोत्सव में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। यह छायाचित्र प्रदर्शनी 14 से 16 जनवरी तक तातापानी में लगाया गया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री की मोदी जी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना, श्री रामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, आयुष्मान भारत योजना की प्रदर्शनी लगाई गई है। मोदी की गारंटी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक संबल देते हुए महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपये, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में महतारी वंदन योजना द्वारा महिला सशक्तीकरण को परिभाषित किया गया गया है, जिससे वह अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार एवं समाज में अच्छे से रह सकती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस हर गरीब को मिलेगा, जिसमें शासन द्वारा 5500 प्रतिमानक बोरा तथा 4500 तक का बोनस प्रदान किया जाएगा।

छायाचित्र में मोदी की गारंटी के तहत सुशासन दिवस पर किसानों को उनके दो साल का बकाया धान की बोनस की राशि के किये गये भुगतान का भी प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें प्रदेश के किसानों को 3716 करोड़ की राशि का भुगतान सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की गारंटी भी इस छायाचित्र प्रदर्शनी में लगाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों को पक्के छत की मकान भी उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जिले में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और उसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले और उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी भी हो। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदर्शनी से ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को निश्चित ही बहुत सारे लोगों को जानकारी मिली है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...