CG : छत्तीसगढ़ में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तीन दिनों में गिरेगा तापमान, कोहरा का अलर्ट जारी

Date:

Share post:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। बीते दिनों बादल छाए रहने की वजह से ठंड कम हो गई थी, बादल छटने से एक बार फिर अच्छी ठंड पड़ने वाली है। वहीं सरगुजा संभाग में कोहरा का अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर लोगों को देखने को मिलेगा। उत्तरी भागों के जिलों और आउटर इलाकों में ठिठुरन का भी अहसास होने लगेगा।

प्रदेश में सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही यहां रात का पारा 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related articles

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...