एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में रोजगार के लिए मांदर सहित ढोल-नगाड़ों के साथ भू- विस्थापितों का प्रदर्शन

Date:

Share post:

विस्थापितों के सामने झुका प्रबंधन, दर्जनभर को मिला काम, बाकी को भी जल्द मिलेगा रोजगार…

कोरबा/शुभ संकेत: एसईसीएल की गेवरा खदान में रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को पुनः भू-विस्थापित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गेवरा जीएम कार्यालय के बाहर सुबह से ही ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में भू-विस्थापित एकत्र हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता अजय जायसवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भू- विस्थापितों का मुख्य आरोप था, कि खदान में कार्यरत निजी ठेका कंपनी स्थानीय लोगों की उपेक्षा और दुर्व्यवहार कर बाहरी लोगों को काम पर रख रही है। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए गेवरा जीएम एस.के. मोहंती को मौके पर आना पड़ा। प्रदर्शनकारियों और प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

भू-विस्थापित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गेवरा जीएम

प्रबंधन ने तत्काल एक दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सभी स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस नेता जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शन के दबाव में प्रबंधन को झुकना पड़ा और गेवरा जीएम को स्वयं जमीन पर बैठकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करनी पड़ी। प्रबंधन की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। आज भी एक भी कर्मचारी महाप्रबंधक कार्यालय के अंदर प्रवेश नही कर सके, कर्मचारी घर की ओर लौट गए।

प्रदर्शन करते भू-विस्थापित ग्रामीण

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...