ग्राम धापड़ा में योग आयुर्वेद यज्ञ (हवन) व षट्कर्म के साथ शिविर में नियमित योग कक्षा संचालन का संकल्प लिया गया

Date:

Share post:

राजस्थान/शुभ संकेत: धापड़ा में योग आयुर्वेद यज्ञ (हवन) व षट्कर्म के साथ शिविर में नियमित योग कक्षा संचालन का संकल्प लिया गया। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धापड़ा में सात दिवसीय शिविर दिनांक 15 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी भीमाराम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य योग शिक्षक धर्मपाल सिंह एवं रूप सिंह उपस्थित रहे, शिविर में योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार आसन, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम करवाए तथा नाक, कान, आंखों का अणु तेल, सौम्य आई ड्रॉप एवं ईयर ग्रिट से निःशुल्क उपचार किया गया। यज्ञ में गूगल, दिव्येष्टि, मेधेष्टि आदि रोगानुसार औषधियों से चिकित्सा की गई। सभी शिविरार्थियों के द्वारा 1000 गूगल पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया।

इस शिविर में पूर्व सरपंच व शिक्षक लादू सिंह व शायर मल, उप सरपंच सवाई सिंह, भूतपूर्व फौजी भेरू सिंह, राजेंद्र सिंह लाइनमैन, किशन सिंह, राजू सिंह, मांगू सिंह, बहादुर सिंह, लेहना सिंह, जतिन सालवी, हर्षिता, सालवी, मंजू जोधावत, कमला कंवर, टीपू देवी, नारायण सिंह, बहादुर सिंह, काजल, लकी, हिमांशु, विशाल, वीरेंद्र, चिराग, राधिका, लक्ष्यराज इत्यादि अनेक योग प्रेमियों ने भाग लिया। जलनेति व रबर नेति आदि षट्कर्म क्रिया भी सिखाई। शिविर के समापन में नियमित योग कक्षा लगाने का ग्रामीणों ने संकल्प लिया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...