चाइनीज मांझे से मासूम की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, अब चाइनीज मांझा बेचने वालों की खैर नहीं

Date:

Share post:

रायपुर। रायपुर में चाइनीज मांझे से एक मासूम की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इस घटना में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यापारी चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही रायपुर नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में छापे मारे। जोन 6 के संतोषी नगर में दो पतंग दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया। वहीं सत्ती बाजार में एक अन्य छापेमार कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित संजय पतंग दुकान को सील कर दिया गया है।

चाइनीज मांझे ने ली मासूम की जान

रविवार को चाइनीज मांझे ने एक सात साल के बच्चे की जान ले ली। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गार्डन जा रहा था, तभी उसके गले में मांझा फंस गया और तेजी से खून बहने लगा। बच्चे के पिता, लक्ष्मीनगर निवासी धनेश साहू ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। यह राजधानी में चाइनीज मांझे से होने वाली तीसरी घटना है। बैन होने के बावजूद इस खतरनाक मांझे का व्यापार जारी है और पतंगबाज इस पर कोई रोक-टोक नहीं मान रहे हैं।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...