CG : सहायक शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Date:

Share post:

रायपुर: बर्खास्त BED के आंदोलनरत सहायक शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के बाद शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बलवा और चक्काजाम की धाराओं में FIR दर्ज की गयी है।

आपको बता दें कि रविवार को मरीन ड्राइव पर बीच 10 घंटे तक सड़क पर बैठकर चक्काजाम करने और पुलिस से झुमाझटकी करने पर FIR दर्ज की गयी है। तेलीबांधा थाना में FIR दर्ज हुई है। गौरतलब है कि बीएड सहायक शिक्षक पिछले एक महीने से रायपुर के धरना स्थल पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई शांतिपूर्ण प्रयास किए, लेकिन अब तक उनसे किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने मुलाकात नहीं की।

इस उदासीनता से शिक्षक और उनके परिजन गहरे आहत हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. सहायक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और समायोजन के अभाव में न केवल शिक्षकों का भविष्य खतरे में है, बल्कि इससे उनकी संतानें और पूरा परिवार भी प्रभावित हो रहा है. हम मांग करते हैं कि शासन तत्काल इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान ले और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...