कांग्रेस चुनाव में संभावित हार के डर से परिणाम की तिथि बदलने की मांग कर रही है-अरूण साव

Date:

Share post:

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां भी तेज हो गई है। पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल पड़ा है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस की पीसी के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अरूण साव ने एकात्म परिसर में भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस द्वारा चुनाव कार्यक्रम का विरोध करने की बात पर कहा कि कांग्रेस चुनाव में संभावित हार के डर से चुनाव परिणाम की तिथि बदलने की मांग कर रही है। साव ने कहा पहले भी ऐसे कार्यक्रम बनते रहे हैं।

हालांकि अरूण साव ने थोड़ा बचते हुए इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नगरीय और पंचायत चुनाव परिणाम पहले भी अलग-अलग ही जारी होते रहे हैं। साव ने कहा कांग्रेस को हर बात पर आपत्ति होती है। उन्होंने कहा कांग्रेस भ्रम भय और भ्रष्टाचार पर आधारित पार्टी है। यही वजह है कि उन्हें ओबीसी आरक्षण और चुनाव परिणाम के विषय में भी भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...