CG BIG : छग नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न, आज दोपहर तक होगा बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, सियासी सरगर्मी तेज

Date:

Share post:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज शाम सम्पन्न हो गई है। आज दोपहर तक भाजपा प्रतायशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत के लिए दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। वहीं दोनों पक्ष के उम्मीदवारों के दिलो की धड़कने तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने गढ़ को मजबूत करने और विपक्ष के प्रभाव वाले इलाकों में सटीक उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही हैं। वहीं, टिकट को लेकर दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण आंतरिक खींचतान भी देखने को मिल रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों ही पार्टियां जातीय समीकरण, स्थानीय प्रभाव और जनता के रुझान को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन करेंगी। कल दोपहर तक उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की संभावना है, जिससे चुनावी माहौल और गर्मा सकता है।

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...