CG: गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, 17 एकड़ की फसल जलकर राख, किसानों में भरी आक्रोश

Date:

Share post:

अंबिकापुर: अंबिकापुर के भटौली विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत पोपरेंगा कुडू पारा में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 17 एकड़ में लगी गन्ने की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे पलभर में पूरी फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई।

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बगल की झाड़ियों में आग लगाई थी, जो तेज हवा के झोंकों के कारण गन्ने की फसल तक पहुंच गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया, जिन्होंने महीनों की कड़ी मेहनत से यह फसल तैयार की थी। किसानों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरी फसल राख हो गई। इस भीषण घटना से किसानों में गहरा आक्रोश और निराशा है.

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...