CG: धान खाली कर वापस जा रही ट्रैक्टर हुई अनियंत्रित, नदी में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 1 की मौत

Date:

Share post:

बिलासपुर | जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खोंगसरा में एक दर्दनाक घटना घटी, जब धान खाली कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सरगोड़ नदी में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक मोनू धुर्वे, जो ग्राम मोहली के पूर्व सरपंच रामलाल धुर्वे का पुत्र था, की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बेलगहना पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुल के दोनों किनारों पर बैरिकेड न होने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोग इस समस्या की ओर पहले भी ध्यान आकर्षित कर चुके थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यह घटना पुल की खामियों और सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करती है।

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...