CG : घर में घुसी तेज रफ़्तार ट्रेलर, बच्ची की मौत…परिवार के अन्य सदस्य घायल

Date:

Share post:

बिलासपुर: जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में तेज रफ्तार ट्रेलर चलाने वाले चालक ने एक घर में वाहन घुसा दिया। इस भयानक हादसे में घर में सो रहे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि एक नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक संदीप पोर्ते को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराधिक मानव वध का मामला दर्ज किया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

22 जनवरी की रात रतनपुर थाना क्षेत्र के लिम्हा गांव में शराब के नशे में धुत एक ट्रेलर चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे लगे खंभे को तोड़ते हुए एक घर में घुसा दिया। इस हादसे में घर के सभी सदस्य घायल हो गए, और एक नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर चालक संदीप पोर्ते को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है.

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...