CG – 54 प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दी चेतावनी, जाने पूरा मामला…!!

Date:

Share post:

रायपुर। प्राथमिक उपचार की सुविधा देने वाले हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक के डॉक्टर सहित चिकित्सकीय स्टाफ ओपीडी संचालन में लापरवाही बरत रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने व्यवस्था सुधारने 4 हमर अस्पताल और 50 हमर क्लीनिक के प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। दो शिफ्ट यानी सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक संचालित ओपीडी में ड्यूटी वाले डॉक्टर को जीपीएस लोकेशन के साथ अटेंडेंस भेजना होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर के समीप ही लोगों को सर्दी-बुखार जैसी समस्या के इलाज के लिए हमर क्लीनिक और बड़ी परेशानी के निदान के लिए हमर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

इसके माध्यम से चौबीस घंटे और सातों दिन इमरजेंसी सेवा देनी है और शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिनों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच की जानी है। पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गंभीरता दिखाई है और सभी हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस देकर सुधर जाने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि उन्हें ड्यूटी में उपस्थिति के दौरान अपने जीपीएस लोकेशन के साथ तस्वीर खींचकर शेयर करना होगा।

लापरवाही पर कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि, तमाम हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में दो शिफ्ट में ओपीडी का संचालन किया जाना है। इसके लिए सबको नोटिस जारी किया गया है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...