बाल दिवस के अवसर पर बांकीमोंगरा के स्कुलों मे बच्चों के द्वारा किया गया आनंद मेला का आयोजन

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: कोरबा जिला के बांकी मोंगरा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस ।  इस दिन शिक्षा – शिक्षिकाएँ  के द्वारा  बच्चों को ढेर सारा प्यार और उपहार दिए जाते हैं बाल दिवस स्कुलों में मनाया जाता है । जहां शिक्षक बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करते हैं उन्हें उपहार दिया जाता है जिसमें खाने की चीजें व किताबें और कार्ड शामिल होते हैं । इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला सहित उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के समस्त स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया एवं बाल दिवस के अवसर पर स्कुल के बच्चों के द्वारा आनंद मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,  जिसमें स्कुल के बच्चों के द्वारा अनेक प्रकार की व्यजंन बनाया गया जैसे कि भेल पुरी , गुपचुप , इटली , पेटीस , समोसा आदि शामिल थे । वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा लगाए गये स्टाल से स्कुल के शिक्षक -शिक्षिकाएँ सहित आसपास के ग्रामीण व पत्रकारों ने खरीदारी करके खुब आनंद उठाए । इस दौरान हाईस्कूल मोंगरा के प्राचार्य एस.डिडोरे ने बताया कि हर साल 14 नंवबर को पुरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है । नेहरु बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थन थे । उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं इसलिए उनकी भलाई का ध्यान रखा जाना चाहिए। इस कार्यक्रम एंव आंनद मेला में स्कूल के पूरे शिक्षक – शिक्षिकाएँ एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...