CG : कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसे का जोर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष : मंत्री जायसवाल

Date:

Share post:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त असंतोष, नेतृत्व में ऊहापोह और परिवारवाद के चलते हो रही बगावत पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसा चल रहा है। कांग्रेस के वर्तमान महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद इस कदर हावी हो गया है कि राजधानी रायपुर में पहले महापौर व सभापति प्रमोद दुबे रहे और अब उनकी पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार पूर्व में किरणमयी नायक महापौर रहीं और अब उनके देवर प्रमोद नायक को बिलासपुर से टिकट दी गई है। निवृत्तमान महापौर एजाज ढेबर और उनकी पत्नी को अलग-अलग वार्ड से उम्मीदवार बनाया गया है। पहले चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल महापौर थीं और अब विनय जायसवाल महापौर पद के उम्मीदवार हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने चिरमिरी में महापौर पद के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मचे घमासान, असंतोष और बगावत की खबरों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि यह केवल चिरमिरी ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश में यही स्थिति है जिसके मायने आईने की तरह साफ नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस की हालत राजनीतिक तौर पर दयनीय हो चली है और कांग्रेस अपने ही बोझ से दबी जा रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी से महापौर प्रत्याशी बनाए गए विनय जायसवाल वही पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेता चंदन यादव को 7 लाख रुपए देने का खुलासा किया था और अपनी पार्टी पर टिकटों की खरीदी बिक्री का आरोप लगाया था। इस खुलासे के बाद जायसवाल निष्कासित कर दिए गए थे। श्री जायसवाल ने कहा कि अब विनय जायसवाल को बताना चाहिए कि उनका निष्कासन कितने रुपए में रद्द हुआ और उन्हें टिकट कितने रुपए में मिली है? श्री जायसवाल ने कहा कि विनय जायसवाल पिछली कांग्रेस सरकार में विधायक रहते पूरी तरह से नाकाम साबित हुए, इसीलिए उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दी गई थी और अब उन्हें बड़ी रकम देकर महापौर की टिकट दे दी गई है। जनता यह बात अच्छी तरीके से जानती है कि पैसे के दम पर राजनीति करने वाले ऐसे लोग जनता के सेवक कभी नहीं हो सकते। विनय जायसवाल को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में बहुत नाराजगी सामने आ रही है और कांग्रेस के कई लोगों ने चुनाव बहिष्कार तक का ऐलान कर दिया है। कई लोगों ने पार्टी भी छोड़ दी है। प्रदेश में हर जगह कांग्रेस का यही हाल है। इसीलिए कांग्रेस सन्निपात के दौर से गुजर रही है और हालात साफ कर रहे हैं कि कांग्रेस हर जगह बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रही है।

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...