नगर पालिक निगम कोरबा के पार्षद प्रत्याशी श्रीमती विनीता कंवर ने मितानिन रहते हुए कोरोना काल में निभाई अहम भूमिका

Date:

Share post:

जन सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी: विनीता कंवर।

कोरबा/शुभ संकेत: नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक-66 डंगानियाखार पार्षद प्रत्याशी श्रीमती विनीता कंवर ने अपनी सामाजिक सेवा के कारण जनता के बीच एक विशेष स्थान बनाया है। कोरोना महामारी के दौरान जब लोग अपने घरों में कैद थे और सामाजिक दूरी बनाए रखने को मजबूर थे, तब विनीता कंवर ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की मदद की।

विनीता कंवर ने पूरे वार्ड में मितानिन का दायित्व निभाते हुए अपने स्तर पर जनता की तथा मानव सेवा में अपना बहुमूल्य समय व योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुँचाने का जिम्मा भी उठाया जिससे महामारी के कठिन समय में लोग भूखे न रहें। यह उनकी जनसेवा और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम था कि इस वैश्विक महामारी के समय में भी अपने जान की परवाह न करते हुए समाज सेवा में अपना सर्वस्व लगा दिया।

अपने इन्हीं समाज सेवा के ही कारण आज पूरे गांव वाले और भारतीय जनता पार्टी ने विनीता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें वार्ड क्रमांक-66 से पार्षद प्रत्याशी बनाया है। अब वार्ड क्रमांक-66 डंगानियाखार की जनता के पास अपने समाज सेवक प्रत्याशी को चुनने का बेहतर अवसर है, जिससे विनीता समाज सेवा के कार्य को निरंतर रखते हुए देश के सेवा कार्य में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। विनीता कंवर की निःस्वार्थ सेवा और जनहित में किए गए कार्यों को देखते हुए, जनता से अपील की जा रही है कि वे नगर पालिक‌ निगम कोरबा वार्ड क्रमांक-66 डंगानियाखार के विकास के लिए उन्हें अपना समर्थन दें और वार्ड क्रमांक-66 डंगानियाखार के पार्षद के रूप में अपना सेवक चुनें।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...