Korba Road Accident:- कैप्सूल वाहन से टकराई बाइक, मौके पर 2 युवकों की मौत

Date:

Share post:

कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कैप्सूल वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है।

बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा कि मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के मर्चयुरी में रखवाया। पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं, परिजनों को सूचना दे दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...