उप मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) श्री विजय शर्मा जी से पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ जिलाध्यक्ष सक्ती राजा बंजारे के साथ मिडिया टीम ने किया सौजन्य मुलाकात

Date:

Share post:

सक्ती/शुभ संकेत: छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 1222020892661 के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता सर के मार्गदर्शन से प्रदेश संपादक 24 आज तक लाइव न्यूज़, सदभाव पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राजा बंजारे एवं जिला सचिव शिवा यादव, जिला रिपोर्टर हलधर साहू, रुखसाना, महेश, सुनिता कुर्रे, मिनू सिदार, उषा रात्रे, श्रध्दा बर्मन, रामकिशन चंद्रा एवं छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष चेता बंजारे सभी मिलकर छत्तीसगढ़ के उप- मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किए। मुलाकात की कड़ी में सर्वप्रथम पत्रकार साथियों के साथ मिलकर उपमुख्यमंत्री जी का फूलमाला से स्वागत किया गया तथा स्मृतिचिन्ह स्वरूप मंत्री जी का फोटोफ्रेम भेंट किया गया।

माननीय उप मुख्यमंत्री जी के साथ पत्रकार साथी

मंत्री जी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करते हुए सभी साथियों के कार्यों को सराहना किए। तत्पश्चात प्रदेश संपादक राजा बंजारे एवं पत्रकार साथियों के द्वारा उप- मुख्यमंत्री जी को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने एवं जिला सक्ति ब्लॉक मालखरौदा में मीडिया कार्यालय बनवाने के लिए के लिए ज्ञापन सौंपा गया। सक्ती क्षेत्र में मीडिया पत्रकारों का कार्यालय ना होने के कारण नागरिकों को अपना विज्ञप्ति देने के लिए भटकना पड़ता है, अगर क्षेत्र में कार्यालय खुल जाएगा तो इससे आसपास के लोगों को पत्रकारों तक अपनी बात पहुंचाने में आसानी होगी। आपको बता दे की मिडिया न्यायपालिका का चौथा अंग है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है राज्य सरकारों को भी पत्रकारों को सुरक्षा करने उनके लिए एक विशेष कानून बनाया जाए, जिससे पत्रकारों को सुरक्षा की गारंटी मिल सके। पत्रकार अपने कलम से देश, समाज, राष्ट्र ही नहीं अपितु पूरे विश्व को जागरूक करने का हौसला रखता है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...