CG : इनकम टैक्स का छापा, ज्वेलरी दुकान और घर की जांच जारी

Date:

Share post:

धमतरी : शहर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक ज्वेलरी दुकान पर छापा मारा है। सोमवार सुबह चार गाड़ियों में आई टीम ने दुकान और संबंधित घर की जांच शुरू कर दी। रायपुर के साथ धमतरी के इनकम टैक्स अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका के चलते की गई है। अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। फिलहाल, दुकान और घर दोनों जगहों पर जांच जारी है, और इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस छापे के बाद व्यापारियों में हलचल मच गई है।

Related articles

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...