दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, राजधानी में इस बार बनेगी भाजपा की सरकार ! एग्जिट पोल में मिल रही बढ़त

Date:

Share post:

Delhi Election : दिल्ली में आठवीं विधानसभा के लिए आज वोटिंग खत्म हो गई है. लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। राजधानी में अभी तक के आए आंकड़ों के मुताबिक, 57.70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि, अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं. वोटिंग के बाद अब 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे. वहीं अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 6 एग्जिट पोल आए हैं। सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें आधी तक घटने का अनुमान जाहिर किया गया है। एबीपी-मैट्रिज के एग्जिट पोल में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती दिख रही है।

सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें पिछले बार के मुकाबले घट सकती हैं, हालांकि सरकार केजरीवाल ही बनाएंगे।

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने AAP के 38-40, भाजपा के 30-32 और कांग्रेस के 0-1 सीट जीतने का अनुमान जताया है। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

दिल्ली में 2015 से लगातार AAP की सरकार है। शराब घोटाले के आरोप के बाद करीब 9 साल 7 महीने CM रहे अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद आतिशी CM बनीं।

चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 27 साल से चले आ रहे अपने सत्ता के सूखे को खत्म करने की जुगत में लगी है. कांग्रेस की कोशिश 2 चुनाव में 0 वाली शिकस्त से आगे बढ़ते हुए खाता खोलने की होगी, जबकि आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होना चाहेगी.

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...