दिल्ली में परिवर्तन की लहर, आप दा सरकार की विदाई तय : अरुण साव

Date:

Share post:

रायपुर।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने रायपुर में कहा कि, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा होता है, ये झूठे सपने दिखाते हैं। ये जनता को धोखा देने के लिए घोषणा पत्र लाती है। विधानसभा चुनाव 2018 में इन्होंने 36 वादे किए थे, जिसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए और जनता जनार्दन ने इसका बदला ले लिया। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी सबक सिखाएगी।  साव ने कहा कि, कांग्रेस देश और राज्य के हितों के विपरीत कार्य करती है, इसलिए जनता इससे दूर जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री  साव ने गरीबों को पट्टा देने की योजना पर कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलना बंद करें। सरकार कानून में परिवर्तन करके नजूल भूमि के पट्टाधारक को भू- स्वामित्व का अधिकार देगी। वहीं निकायों में समेकित कर और बिजली बिल पटाने वालों को प्रधानमंत्री आवास देने की योजना बनाई है। हमने अटल विश्वास पत्र में गरीबों को पीएम आवास देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री ने हर गरीब को पक्का मकान दिलाने की योजना बनाई है। हमारी सरकार गांव और शहरों में प्रत्येक गरीब को पीएम आवास देने के लिए संकल्पित है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस पर  साव ने कहा कि, दिल्ली में परिवर्तन की लहर है, आप दा की सरकार जाने वाली है। जनता आखिरी किल ठोकने वाली है। दिल्ली में कमल खिलेगा, डबल इंजन की सरकार बनेगी।दिल्ली तेज गति से आगे बढ़ेगा।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!