नक्सली प्रेस टीम के कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर, दोनों पर था 5-5 लाख का इनाम

Date:

Share post:

मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल संगठन कमजोर होता जा रहा है. मोहला मानपुर जिला पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है. यहां माड़ डिविजन के प्रेस टीम के कमांडर ने पत्नी के साथ सरेंडर किया है. दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

कमांडर का नाम पवन तुलावी और पत्नी का नाम पायके ओयाम है. कमांडर की पत्नी केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड थी. सरेंडर करने वाला कमांडर पवन मानपुर ब्लॉक के बस्तर सीमावर्ती ग्राम दोरदे का का रहने वाला है. वह अबूझमाड़ के नक्सलियों की प्रेस टीम का कमांडर था. वहीं उसकी पत्नी पायके बीजापुर के भैरमगढ़ की रहने वाली थी और वह केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड थी.

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...