बिलासपुर:-जीवन हो या खेल बिना सामूहिक प्रयास के सफलता नहीं – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ।

Date:

Share post:

बिलासपुर:-(गोपी कुमार धीवर की रिपोर्ट ): बिलासपुर:- जीवन हो या खेल…बिना सामुहिक प्रयास से किसी को सफलता नहीं मिलती। जीवन की दौड़ में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से समाज और परिवार का हमेशा सहयोग रहा है। इसी सहयोग के दम पर ही सफलता मिलती है। ठीक ऐसा ही खेल का भी स्वभाव है। कोई खिलाड़ी अकेले दम पर टीम को सफलता नहीं दिला सकता है। मतलब चाहे खेल हो या जीवन की दौड़। सफलता सामुहिक प्रयास से ही मिलती है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने फरहदा ग्राम पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर कही।

ग्राम पंचायत फरहदा में बजरंग ट्राफी क्रिकेट कप प्रतियोगिता के शुभारंभ में जिला पंचायत अंकित गौरहा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत किया। सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत जलसो व ग्राम पंचायत महमंद के बीच पहला शुभारंभ मैच खेला गया।

उपस्थित खिलाडियों और गणमान्य लोगों को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया। अंकित ने कहा..खेल और जीवन की तासीर एक ही है। चूंकि मानव का स्वभावगत सामाजिक प्राणी है। इसलिए, कल्पना करना कि अकेले दम पर सब कुछ हासिल करे लेगा..पूरी तरह गलत है। दुनिया में सहभागिता से ही हर काम संभव है। खेल का मैदान भी कुछ ऐसा ही होता है। खिलाड़ियों के सामुहिक प्रयास से ही खेल संभव है। मतलब एकता ही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है।

अंकित ने कहा खेल से हमें एक रहने की शिक्षा मिलती है। हमारे रूप रंग अलग अलग हो सकते हैं। लेकिन हमारा उद्देश्य एक ही होता है और हमें अपना उद्देश्य स्पष्ट रखना होगा। तब ही खेल में मिली जीत की तरह..हम विकास की जीत को हासिल कर पाएंगे।

कार्यक्रम में फरहदा सरपंच रघु पटेल जी,उपसरपंच कमल पाण्डेय जी,धर्मेंद्र शास्त्री जी,राजेश यादव जी,लाला धनवार जी,विजय मरावी जी,मुकेश नेताम जी,किशन यादव जी,लक्की यादव जी,आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामवासी समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...