बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्षदों ने लिया गोपनीयता की शपथ

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में 2 मार्च को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जहां मंच में लगे बैनर में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास का फोटो नहीं होने पर शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया । जिसके बाद आज दिनांक 10 मार्च को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह , नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के उपस्थिति में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने शपथ लिया । शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप अग्रवाल , परमानंद सिंह , नवल किशोर पंडित , चिमन अग्रवाल ,  सहित अशोक मिश्रा , पवन गुप्ता , संजय आजाद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं । शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने सभी कांग्रेस पार्षदों को साल व पुष्प गुच्छ भेंटकर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में स्वागत किये । सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में उपाध्यक्ष की चुनाव 13 मार्च को और उसी दिन उपाध्यक्ष की रिजल्ट सामने आ जाएंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...